facebook

Don’t show again | X

Follow Me on Facebook

Join me on social media.

Don’t show again | X

Follow Me on Facebook

Join me on social media.

Saturday, 3 September 2016

mobile lost hone per

Mobile lost hone per


मोबाइल चोरी होने पर

मोबाइल फोन चोरी होने की स्थिति में सबसे पहले जरूरत होती है, फोन
को निष्क्रिय करने की ताकि चोर उसका दुरुपयोग न कर सके । अपने
फोन के सीरियल नंबर (IMEI) को चेक करने के लिए *#06# दबाएँ ।
इसे दबाते ही आपकी स्क्रीन पर 15 डिजिट का कोड नंबर आयेगा। इसे
नोट कर लें और किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। जब आपका फोन खो
जाए उस दौरान अपने सर्विस प्रोवाइडर को ये कोड देंगे तो वह आपके
हैण्ड सेट को ब्लोक कर देगा।


battery low hone per call k liye code

Battery low hone per call krne k liye code


दोस्तों अभी बहुत कुछ बाकी है

मोबाइल जब बैटरी लो दिखाए और उस दौरान जरूरी कॉल करनी हो, ऐसे
में आप *3370# डायल करें । आपका मोबाइल फिर से चालू हो जायेगा
और आपका सेलफोन बैटरी में 50 प्रतिशत का इजाफा दिखायेगा।
मोबाइल का यह रिजर्व दोबारा चार्ज हो जायेगा जब आप अगली बार
मोबाइल को हमेशा की तरह चार्ज करेंगे।


Network Emergency number

Network Emergency number.


इमरजेंसी नंबर

दुनिया भर में मोबाइल का इमरजेंसी नंबर 112 है ।
अगर आप मोबाइल की कवरेज एरिया से बाहर हैं तो 112 नंबर द्वारा
आप उस क्षेत्र के नेटवर्क को सर्च कर लें। ख़ास बात यह है कि यह नंबर
तब भी काम करता है जब आपका की पैड लॉक हो।


कार्बन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए password bhulne per

कार्बन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए


1) सबसे पहले मोबाइल फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज करें।
2) मोबाइल फोन को ऑफ करें और वॉल्यूम बटन व कंट्रोल को प्रेस करें।
3) कम से कम 10 से 15 सेकेंड के बाद आपको स्क्रीन पर रिकवरी मैन्यू दिखाई देगा।
4) वॉल्यूम बटन के माध्यम से स्क्रोल ऑप्शन का उपयोग किया जा सकता है।
5) उसके बाद वाइप डाटा और फैक्ट्री रिसेट ऑप्शन के बाद रिबूट नॉउ ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका फोन हार्ड रिबूट हो जाएगा अर्थात फोन का पूरा डाटा डिलीट हो जाएगा।
6) मैन्यू से बाहर आने के लिए पावर बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कार्बन फोन में हार्ड रिबूट करने के लिए हमने ए1, ए25, ए90 और ए2 पर परीक्षण किया।


अगर करते हों माइक्रोमैक्स का इस्तेमाल

अगर करते हों माइक्रोमैक्स का इस्तेमाल


1) फोन को ऑफ करें।
2) पावर बटन के साथ वॉल्यूम अप/वॉल्यूम डाउन को प्रेस करें।
3) स्क्रीन पर रिकवरी मोड व फैक्ट्री मोड दिखाई देंगे। आप रिकवरी मोड का चुनाव करें।
4) इससे फोन रिबूट हो जाएगा। माइक्रोमैक्स फोन के हार्ड रिबूट का तरीका लगभग एक होता है लेकिन हमने ए27,ए37, ए67 और ए1166 एचडी पर परीक्षण किया।


बैटी ड्रेन

बैटी ड्रेन


यूं तो स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी बैट्री आपको घंटों तक का बैकअप देने का दावा करती है लेकिन असलियत तो इस्तेमाल करने के बाद ही पता लगती है। ज्यादातर स्मार्टफोन की आम बात है, बैट्री का जल्दी खत्म होना। इस समस्या से निपटने का सबसे सरल तरीका है मोबाइल की लोकेशन को बदलना व ब्राइटनैस को कम कर देना। 

इसके लिए आप स्मार्टफोन के 'सैटिंग्स' में जाकर लोकेशन पर क्लिक कीजिए और 'बैट्री सेविंग मोड' को चालू कर दीजिए। इसके अलावा डिवाइस की ब्राइटनैस को कभी भी 'ऑटो मोड' पर ना रखें और इसकी जगह पर जरूरत के हिसाब से ब्राइटनैस बदल दें। यदि मोबाइल की बैट्री कम है तो ब्राइटनैस को जितना कम कर सकते हैं उतना कीजिए। यह दो तरीके आपके मोबाइल की बैट्री को ज्यादा समय तक चलने में मदद करेंगे। इसके अलावा सैमसंग के गैलेक्सी एस 5 में 'एक्स्ट्रा बैट्री सेविंग मोड' भी मौजूद है।


Friday, 2 September 2016

computer m khali folder

Folder


फोल्‍डर


खाली फोल्‍डर हम सभी के लिए एक बड़ी दिक्‍कत होते हैं क्‍योंकि एक तो ये पीसी में बेकार की जगह घेरते हैं ऊपर से अगर आप के पीसी में ढेर सारे खाली फोल्‍डर है तो उनमें से जरूरी फोल्‍डर सर्च करने में दिक्‍कत भी होती है।

लैपटॉप या फिर पीसी


कई बार अपने आप खाली फोल्‍डर क्रिएट हो जाते हैं जैसे मानलीजिए आपने टोरेंट या फिर ऑनलाइन कोई मूवी डाउनलोड की, मूवी डाउनलोड करते समय मूवी फाइल के साथ कई पिक्‍चर फाइल भी सेव हो जाती है जिनका कोई यूज नहीं होता या फिर कई बार कोई साफ्टवेयर डाउनलोड करते समय खाली फोल्‍डर अपने आप क्रिएट हो जाते हैं दिक्‍कत तो तब होती है जब ये फोल्‍डर किसी ऐसी जगह सेव बन जाते हैं जहां पर इन्‍हें सर्च करना नामुमकिन होता है।





फोल्‍डरसाइज



फोलडरसाइज साफ्टवेयर आपके पीसी में खाली पड़े फोल्‍डरों को सर्च कर उन्‍हें डिलीट कर देता है। इसके अलावा ये पीसी में सेव सभी जीरों साइज फोल्‍डरों की लिस्‍ट भी देता है। लिस्‍ट में से आप जो भी फोल्‍डर डिलीट करना चाहते हैं उसमें राइट क्‍लिक करके डिलीट कर सकते हैं।

फास्‍ट इंम्‍पटी फोल्‍डर फाइंडरफाइंडर



फास्‍ट इंम्‍प्‍टी फोल्‍डर फाइंडर आपके पीसी में सेव सभी खाली फोल्‍डरों को स्‍कैन करके उसका प्रिव्‍यू दिखाता है, इसके अलावा इसमें दिया गया प्रिव्‍यू सपोर्ट आपको फोल्‍डर के अंदर सर्च करने का ऑप्‍शन देता है।


रिमूव इंम्‍पटी डायरेक्‍टरी



रिमूव इंम्‍पटी डायरेक्‍टरी पीसी में सेव सभी डायरेक्‍ट्री को सर्च करके उसे डिलीट कर देता है। इसके अलावा आप चाहें तो खुद सेटिंग करके फोल्‍डर डिलीट करने के ऑप्‍शन सेट कर सकते हैं।

इंम्‍पटी टैंप फोल्‍डर



सिर्फ आपके पीसी में सेव खाली फोल्‍डर डिलीट करता है बल्‍कि पीसी में सेव कई दूसरी बेकार डायरेक्‍ट्रीज भी हटा देता है जो बेकार की मैमोरी खर्च करतीं हैं। आप सिर्फ एक क्‍लिक से पीसी में सेव सभी खाली फोल्‍डर और हिस्‍ट्री फाइल डिलीट कर सकते हैं।






how to hard reset nokia 105

how to hard reset Nokia 105.

First method:
In order to switch on the cell phone hold down the Power key for a short while.
In the next step tap the following secret code: *#7370#
After that, enter your lock code. The default  is 12345.
Wait to comple the whole proccess.
Success! You have just performed the factory reset operation.
Second method:
If the device is off, hold down the Power key to turn it back on.
Afterwards press the Center button to open the Main Menu.
Then find and select Settings.
In the next step choose Reset Factory Settings.
Select All to delete both customized settings and data.
Type in the phone lock code (default is 12345) and press the Center button to confirm.
Well done! The hard reset has been performed.


Sound se computer k falt kaa pta lgana

Sound se computer ki problem kaa ptaa lagnaa.

बीप द्वारा कम्प्यूटर समस्याओं का पता लगाने

क्या आपके कंप्यूटर में भी अक्सर खराबी आती रहती है और आप उसकी खराबी का कारण नहीं समझ पाते? दरअसल हमारा कंप्यूटर हमें यह जानकारी देने की कोशिश करता है कि उसे हुआ क्या है। यह अलग बात है कि हम उसके संकेत समझ नहीं पाते। अगर आप कंप्यूटर द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को समझने लगेंगे तो शायद आपको भी तब तक कंप्यूटर मेकेनिक को घर बुलाने की जरूरत नहीं पडे़गी जब तक कि उसमें आई खराबी ज्यादा बड़ी न हो।

मोटे तौर पर कंप्यूटर की समस्या को तीन भागों में बांटा जा सकता है।

- अगर कंप्यूटर स्टार्ट नहीं हो रहा है, तो हो सकता है उसमें पावर ही नहीं आ रही हो।
- अगर वह स्टार्ट होने के बाद अजीब-सी आवाज निकालकर रुक जाता है तो समस्या किसी हार्डवेयर से जुड़ी है।
- अगर वह विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के शुरुआती ग्राफिक तक पहुंच जाता है लेकिन आगे नहीं बढ़ता तो समस्या विंडोज एक्सपी, विंडोज विस्टा, विंडोज 7 आदि ऑपरेटिंग सिस्टम की है।

इनमें से पहली समस्या होने पर आपको कंप्यूटर की पावर सप्लाई (जिसे एसएमपीएस कहा जाता है) को बदलवाने की जरूरत है। समस्या दूसरे नंबर की है तो उसका पता लगाने के लिए थोड़ा-सा विश्लेषण करने की जरूरत है। तीसरे नंबर की समस्या होने पर किसी विंडोज या फिर किसी डिवाइस ड्राइवर (हार्डवेयर को ऑपरेट करने के लिए इस्तेमाल होने वाला कोड) को दोबारा इंस्टाल करना पड़ सकता है।

कंप्यूटर्स को स्टार्ट करने के बाद शुरू में 'पावर ऑन सेल्फ टेस्ट' (पोस्ट) का प्रोसेस होता है जिसमें आपके सिस्टम के ज्यादातर हार्डवेयर्स को चेक किया जाता है। अगर कोई छोटी-मोटी समस्या है तो कंप्यूटर चल पड़ता है लेकिन किसी अहम पार्ट में दिक्कत होने पर वह पोस्ट से आगे नहीं बढ़ता।

हालांकि इसी दौरान वह किसी-न-किसी तरह की बीप की आवाज देकर खराब हार्डवेयर के बारे में संकेत दे देता है। जब-जब भी आपका कंप्यूटर खराब हुआ होगा, आपने देखा होगा कि वह स्टार्ट होते समय आम सिंगल बीप की बजाए कुछ अलग ही आवाज निकालता है। यही आवाज कंप्यूटर की समस्या को ठीक करने में मदद करती है। आईबीएम पीसी या आईबीएम कम्पैटिबल पीसी द्वारा निकाले जाने वाले सामान्य बीप कोड इस तरह हैं -

बीप कोड- कोई बीप नहीं, समस्याः
पावर नहीं है, बिजली का तार ढीला है या फिर तार शॉर्ट हो गया है। रिप्लेसमेंट खर्च - जीरो से लेकर 500 रुपये तक।
बीप कोडः एक छोटी बीप, कंप्यूटर ठीकठाक है, कोई समस्या नहीं है।
बीप कोडः दो छोटी बीप समस्याः पोस्ट के दौरान समस्या पाई गई है (हो सकता है सीएमओएस सेटिंग से जुड़ा हो) ब्यौरे के लिए कंप्यूटर स्क्रीन देखें। खर्चः जीरो।
बीप कोडः एक लंबी और एक छोटी बीप समस्याः मदरबोर्ड में कोई समस्या है। रिप्लेसमेंट खर्च : 2,000 से 6,000 रुपये के बीच, मदरबोर्ड की कीमत पर निर्भर।
बीप कोडः एक लंबी और दो छोटी बीप समस्याः सीजीए-मोनो डिस्प्ले कार्ड की समस्या है। रिप्लेसमेंट खर्चः 500 से 600 रुपये।
बीप कोडः एक लंबी और तीन छोटी बीप समस्याः ईजीए डिस्प्ले कार्ड की समस्या है। रिप्लेसमेंट खर्चः 800 रुपये या ज्यादा (कार्ड के ब्रांड और फीचर्स पर निर्भर)।
बीप कोडः तीन लंबी बीप समस्याः की-बोर्ड से जुड़ी समस्या। रिप्लेसमेंट खर्चः 300 रुपये या ज्यादा।
बीप कोडः लगातार लंबी-लंबी बीप समस्याः सीपीयू में लगी रेम ढीली है या फिर खराब हो गई है। खर्चः शून्य से लेकर 1,200 रुपये तक।
बीप कोडः लगातार तेज और हल्की बीप बजती रहे समस्याः सीपीयू बहुत गर्म हो रहा है। शायद सीपीयू को ठंडा रखने के लिए लगा पंखा खराब है या फिर सीपीयू ही बदलने की जरूरत है। रिप्लेसमेंट खर्चः 100 रुपए (पंखा) से लेकर 5,000 से 6,000 रुपये के बीच।

कंप्यूटर्स में बीप की आवाज से यही संकेत मिलते हैं कि कंप्यूटर की सामान्य समस्याओं का पता किसी विशेषज्ञ के बिना आप खुद भी लगा सकते हैं। ज्यादातर कंप्यूटर्स में इन आवाजों का यही मतलब है लेकिन बुनियादी रूप से यह बात कंप्यूटर में लगी BIOS (बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम) और मदरबोर्ड के ब्रांड पर निर्भर करती हैं। कुछ ब्रांड्स में इन आवाजों के अलग मतलब हो सकते हैं जिन्हें उनके साथ आए डॉक्युमेंटेशन या फिर उनकी वेबसाइट्स पर देखा जा सकता है।


Pandrive

Pandrive m data copy krne se kase roke.

पेनड्राइव में डेटा कॉपी होने से कैसे रोके

पेन ड्राइव कंट्रोल 

अगर आपके पास विंडोज एक्सपी है, तो कंप्यूटर की रजिस्ट्री में कुछ बदलाव करके आप पेन ड्राइव के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे कोई भी पेन ड्राइव में मौजूद सामग्री को देख और उसे कंप्यूटर में कॉपी तो कर पाएगा, लेकिन कंप्यूटर से किसी भी फाइल को कॉपी कर पेन ड्राइव में ट्रांसफर नहीं कर सकेगा। ऐसा करने के लिए पहले start और फिर run पर जाएं। खुलने वाले बॉक्स में Regedt32 टाइप करें। रजिस्ट्री एडीटर खुलेगा। इसमें लेफ्ट साइड पर कुछ लिंक दिए होंगे, जिनमें पहले HKEY_LOCAL_MACHINE पर क्लिक करें, फिर Systems/CurrentControlSet/Control लिंक तक पहुंचें। इस लिंक को क्लिक करने पर खुलने

वाली लिस्ट में देखें कि Storage Device Policy है या नहीं। अगर नहीं है, तो माउस को राइट क्लिक करके New और फिर key दबाएं। अब एक नई एंट्री बनेगी जिसका नाम New Key # 1 होगा। Rename के जरिए इसे बदलकर Storage Device Policies कर दें। अब रजिस्ट्री एडीटर के राइट वाले हिस्से पर राइट क्लिक करके new बटन दबाएं और Dword Value ऑप्शन को चुनें। इसका नाम New Value#1 होगा। राइट माउस क्लिक और Modify कमांड के जरिए इस नाम को बदलकर write protect करें। अब value data ऑप्शन के नीचे दिए बॉक्स में 0 को बदलकर 1 कर दें। रजिस्ट्री एडीटर को बंद करें। अब कोई भी आपके कंप्यूटर से डेटा पेन ड्राइव में कॉपी नहीं कर सकेगा। अगर आप इस पाबंदी को हटाना चाहें तो आखिरी चरण में 1 की जगह 0 लिखें, कॉपी होना दोबारा से शुरू हो जाएगा।


बड़ी फाइल को डाउनलोड करने के लिए कैसे

बड़ी फाइल को डाउनलोड करने के लिए कैसे

इंटरनेट से बड़ी फाइल्स को डाउनलोड करना तब मुश्किल हो जाता है, जब इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड कम हो या वह बार-बार टूटता हो। जब आप कोई फाइल डाउनलोड करते हैं तो अक्सर वह लगभग 98 फीसदी डाउनलोड हुई ही होती है कि इंटरनेट कनेक्शन टूट जाता है। आजकल डाउनलोड मैनेजमेंट के काम आने वाले कई अच्छे और फ्री सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ टूटे हुए डाउनलोड्स की समस्या को हल करते हैं, बल्कि डाउनलोडिंग की स्पीड भी बढ़ा देते हैं। 

इंटरनेट यूजर किसी भी फाइल को डाउनलोड करने के लिए वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वेब ब्राउजर्स का असली काम वेब सर्फ करना है, डाउनलोड के काम में वे उतने उपयोगी नहीं होते। इस काम के लिए कुछ फ्री प्रफेशनल डाउनलोड मैनेजर आते हैं जो डाउनलोड्स को शेडयूल करने, एक साथ बहुत सारे डाउनलोड्स करने, आपको डिस्टर्ब किए बिना बैकग्राउंड में डाउनलोड का काम पूरा करने जैसी सुविधाएं देते हैं। इन्हें आजमाकर देखें और डाउनलोड्स के टूटने की समस्या से पूरी तरह बेफ्रिक हो जाएं। आपका कंप्यूटर बंद होता हो, इंटरनेट कनेक्शन टूटता हो या बार-बार बिजली जाती हो, तो भी आपका काम आसानी से हो जाएगा। 

Flashget.com- यह डाउनलोड की जाने वाली फाइल्स को कई टुकड़ों में बांटकर एक साथ कई डाउनलोड प्रोसेस शुरू कर देता है। यह टेक्निक आपको अपने इंटरनेट कनेक्शन की अधिकतम स्पीड का इस्तेमाल करने में मदद करती है। 

Freedownloadmanager.org- डाउनलोड स्पीड 600 फीसदी तक बढ़ाने और किसी वेबसाइट के वेब पेजेज और फोल्डर्स की जानकारी देने में सक्षम। एक फाइल अपलोड मैनेजर भी साथ। पूरे के पूरे वेब पेजेज को डाउनलोड करने की भी सुविधा। 

Orbitdownloader.com- इंटरनेट बैंडविड्थ की सीमा तय करने और कंप्यूटर में इंस्टॉल सॉफ्टवेयर्स के नए वर्जन की जानकारी देने में सक्षम। 

Tonec.com- डाउनलोडिंग की गति पांच गुना तक बढ़ाने में सक्षम। डाउनलोडिंग खत्म होने पर कंप्यूटर अपने आप बंद होने की सुविधा। पूरी-की-पूरी वेबसाइट, उसका कुछ हिस्सा या कोई खास वेब पेज डाउनलोड करना संभव। वेबसाइट से किसी खास तरह की फाइल्स जैसे म्यूजिक, विडियो, पिक्चर्स आदि डाउनलोड करने की सुविधा। 

Cryptload.info- डाउनलोड की गई जिप फाइल्स को अनजिप करने की सुविधा। डाउनलोडिंग पूरी होने पर कंप्यूटर को अपने आप बंद करने में सक्षम। 

इन सभी सॉफ्टवेयर्स में डाउनलोड शेडयूलिंग, पॉज, री-स्टार्ट, फाइल स्पिलिटिंग, टूटे डाउनलोड्स दोबारा शुरू करना, एक साथ कई डाउनलोड्स, डाउनलोड स्पीड बढ़ाना, एचटीटीपी, एफटीपी और बिट टोरेंट सपोर्ट, ऑटोमैटिक एंटी-वायरस स्कैन, फ्लैश विडियो डाउनलोडिंग की सुविधा है। यह सभी फ्री हैं।