facebook

Don’t show again | X

Follow Me on Facebook

Join me on social media.

Don’t show again | X

Follow Me on Facebook

Join me on social media.

Monday, 5 September 2016

1 घंटे में कैसे सुखाएं अपना गीला फोन ?

1 घंटे में कैसे सुखाएं अपना गीला फोन ?


बैटरी का स्‍टीकर चेक करें




फोन मैन्‍यूफैक्‍चर कंपनियां हैंडसेट के भीगने पर कोई वारंटी नहीं देती। अगर आपको लगता है पानी फोन के अंदर चला गया है तो इसके लिए फोन का बैक कवर खोले और उसमें लगी बैटरी निकाल लें। बैटरी निकालने के बाद हैंडसेट में बैटरी के नीचे एक छोटा सा स्‍टीकर चिपका होगा जो ज्‍यादातर फोनों में व्‍हाइट कलर का होता है। अगर फोन के अंदर पानी चला गया है तो ये पिंक या फिर रेड कलर में बदल जाता है या फिर अगर फोन के अंदर थोड़ी नमी भी गई है तो इस स्‍टीकर का रंग बदल जाएगा।


हैंडसेट तुरंत स्‍विच ऑफ कर दें




हैंडसेट के भीगने पर उसे ऑन करने की बिल्‍कुल कोशिश न करें, अगर फोन ऑन है तो उसे स्‍विच ऑफ कर दें। अगर पानी की एक बूंद भी फोन के अंदर चली गई तो ये चिप में लगे सर्किंटों को आपस में जोड़ कर उसे खराब कर सकती है साथ आपके फोन में स्‍पार्किंग भी हो सकती है। इसके अलावा फोन में लगी ऐसेसरीज जैसे हेडफोन या चार्जर हटा दें।

कॉटन के कपड़े से फोन को पोंछे




फोन की बैटरी और एसेसरीज निकालने के बाद उसे साफ कपड़े से अच्‍छी तरह से पोंछ लें या फिर अगर आपके पास वैक्‍यूम क्‍लीनर है तो सावधानी पूर्वक फोन को थोड़ा दूर रख कर इसका प्रयोग करें।

सूखे चावल का प्रयोग करें




फोन के अंदर का पानी सुखाने के लिए घर में सबसे अच्‍छा तरीका है "चावल" एक कटोरी सूखे चावल के अंदर फोन को गाड़ दें और उसे धूप में रख दें। दरअसल चावल धूप से अंदर का तापमान बढ़ा देगा जो फोन के अंदर पानी को सुखा देगा वहीं अगर आप सीधे धूप में फोन को धूप में रखते हैं तो इससे वो खराब भी हो सकता है।

सिलिका जेल के पैकेट प्रयोग करें




जब भी आप कोई नई बोतल या फिर खाने सबंधी कोई डिब्‍बा लाते होंगे उसके अंदर आपको एक छोटी सी पुडि़या भी मिलती होगी ये सिलिका जेल के पाउच होते हैं तो बॉक्‍स या फिर बोतल के अंदर किसी भी तरह की नमी नहीं आने देते। बाजार से आप चाहें तो सिलिका जेल के पाउच को कटोरे में डालकर उसमें 1 हफ्ते के लिए फोन को रखकर छोड़ दें।

youtube se video download krna

Youtbe

यू- ट्यूब


यू- ट्यूब हमेशा से ही वीडियो की सबसे बेस्‍ट वेबसाइट रही है जिसमें आप हर कैटेगिरी के वीडियो देखने के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। जहां तक वीडियो देखने की बात है इसके लिए बस आपके पास इंटरनेट कनेक्‍शन होना चाहिए लेकिन अगर वीडियो डाउनलोड करना पड़े तो काफी मुश्‍किल होती है इसके लिए हम इधर-उधर लोगों से पूछते फिरते हैं कि भाई यू ट्यूब से वीडियो कैसे डाउनलोड करें।


keepvid.com


Keepvid.com यू ट्यूब वीडियो डाउनलोड करने की सबसे बेस्‍ट वेबसाइट है जिसकी मदद से आप बड़ी आसान से अलग-अलग क्‍वालिटी के यू ट्यूब वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए बस वेबसाइट को ओपेन करें और तो भी वीडियो डाउनलोड करना है उसके यू आरएल को कॉपी करके साइट में दिए गए डाउनलोड बार में जाकर डाउनलोड करें।

Firefox


अगर आप अपने पीसी में फायरफॉक्‍स ब्राउजर प्रयोग कर रहे हैं तो इसके लिए फायरफॉक्‍स के मेनू ऑप्‍शन में जाकर menu bar > Add-ons ऑप्‍शन में क्‍लिक करें, अब साइट में दिए गए सर्च बार में DownloadHelper और NetVideoHunter में से कोई एक प्‍लग इन इंस्‍टॉल करें। अब आपको जो भी वीडियो डाउनलोड करना है उसे ओपेन करें और साइड में दिए गए डाउनलोड ऑप्‍शन में जाकर वीडियो डाउनलोड कर लें।

Chrome


क्रोम ब्राउजर की मदद से यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले menu bar > Chrome Web Store में जाकर YouTube Downloader सर्च करें। YouTube downloader प्‍लगइन डाउनलोड करने के बाद आप यू ट्यूब वीडियो ओपेन करें और साइड में दिए गए ऑईकॉन पर क्लिक करें जिस फार्मेट का वीडियो डाउनलोड करना है करें।

fetchvideo


फेचवीडियो डॉट कॉम की मदद से आप सिर्फ यूट्यूब के वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। ये एक साइट है जिसमें सीधे यू ट्यूब वीडियो डाउनलोड करन का ऑप्‍शन दिया गया है।

Clipnabber


क्‍लिपनैडर को आप अपने पीसी में फ्री इंस्‍टॉल कर सकते हैं, इसमें वीडियो डाउनलोड करने के साथ उसे एमपी 3 फार्मेट में बदल भी सकते हैं।

धीरे चलता है मोबाइल

धीरे चलता है मोबाइल

आमतौर पर जब आपके मोबाइल की 'इंटरनल स्टोरेज' भर जाती है तो डिवाइस धीरे काम करने लगता है। इससे बचने का आसान तरीका है कि या तो आप अनचाही एप्लीकेशन व डेटा को डिलीट कर दें या फिर कुछ डेटा को डिवाइस में मौजूद क्लाउड स्टोरेज या फिर माइक्रो एसडी कार्ड में 'मूव' कर दें।

इसके अलावा आप इस्तेमाल ना हो रही एप्स को बंद कर सकते हैं और साथ ही इन एप्स के 'कैशै' को भी डिलीट कर सकते हैं। एप्स के कैशै डेटा को डिलीट करने के लिए सैटिंग्स में जाकर एप्स पर क्लिक कीजिए, फिर किसी एप को सेलेक्ट कर उसके 'क्लियर कैशै' ऑप्शन को सिलेक्ट कीजिए। इन दो तरीकों को अपनाने से आपका डिवाइस फिर से तेजी से काम कर सकता है।


Sunday, 4 September 2016

बैटी ड्रेन

बैटी ड्रेन


यूं तो स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी बैट्री आपको घंटों तक का बैकअप देने का दावा करती है लेकिन असलियत तो इस्तेमाल करने के बाद ही पता लगती है। ज्यादातर स्मार्टफोन की आम बात है, बैट्री का जल्दी खत्म होना। इस समस्या से निपटने का सबसे सरल तरीका है मोबाइल की लोकेशन को बदलना व ब्राइटनैस को कम कर देना। 

इसके लिए आप स्मार्टफोन के 'सैटिंग्स' में जाकर लोकेशन पर क्लिक कीजिए और 'बैट्री सेविंग मोड' को चालू कर दीजिए। इसके अलावा डिवाइस की ब्राइटनैस को कभी भी 'ऑटो मोड' पर ना रखें और इसकी जगह पर जरूरत के हिसाब से ब्राइटनैस बदल दें। यदि मोबाइल की बैट्री कम है तो ब्राइटनैस को जितना कम कर सकते हैं उतना कीजिए। यह दो तरीके आपके मोबाइल की बैट्री को ज्यादा समय तक चलने में मदद करेंगे। इसके अलावा सैमसंग के गैलेक्सी एस 5 में 'एक्स्ट्रा बैट्री सेविंग मोड' भी मौजूद है


Saturday, 3 September 2016

अपने दोस्‍तों की प्रोफाइल पिक्‍चर बदलनी हो


अपने दोस्‍तों की प्रोफाइल पिक्‍चर बदलनी हो



अगर आप अपने व्‍हाट्सऐप में दोस्‍तों की प्रोफाइल पिक्‍चर बदलना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले 561×561 साइज की फोटो अपने मोबाइल में सेव करें और उसे अपने दोस्‍त के फोन नंबर से रीनेम कर दें यानी उस तस्‍वीर का जो भी नाम हो उसे हटा कर उसका फोन नंबर डाल दें। इसके बाद अपने मोबाइल के SD Card में जाएं फिर WhatsApp ऑप्‍शन पर‍ क्लिक करें और profile Pictures में जाकर उस फोटो को ओवरराइट कर दें।




गूगल ड्राइव

गूगल ड्राइव को कैसे प्रयोग करें


क्‍लाउड कम्‍प्‍यूटिंग का सबसे बडा फायदा यह है कि आपकी कम्‍प्‍यूटर, मोबाइल, टेबलेट एवं लैपटॉप को हमेशा अपने पास रखने की जरूरत नहीं है, आप अपनी फाइलों को दुनियॉ के किसी भी हिस्‍से में इन्‍टरनेट/क्‍लाउड कम्‍प्‍यूटिंग के माध्‍यम से प्राप्‍त कर सकते हो। 

गूगल ड्राइव को बनाने का तरीका पिछले लेख में बता ही दिया था, लेकिन कम्‍प्‍यूटर, लैपटॉप के अलावा मोबाइल, टेबलेट में एड्राइड में गूगल ड्राइव की एप्‍लीकेशन को डाउनलोड करना पडता है, जिससे आपके मोबाइल और टैबलेट में भी गूगल ड्राइव को प्रयोग किया जा सके, जिसके लिये आप गूगल प्‍ले से गू्गल डिस्‍क को डाउनलोड कर सकते हो। यह बिलकुल फ्री है। 

गूगल डिस्‍क डाउनलोड किये बिना भी आप गूगल ड्राइव पर अपनी फाइलों को अपलोड करा सकते हैं लेकिन इन्‍टरनेट न होने की दशा में उन्‍हें प्रयोग नहीं किया जा सकता है, इसलिये गूगल डिस्‍क अवश्‍य डाउनलोड करें, जिससे इन्‍टरनेट न होने की दशा में भी उन्‍हें उपयोग किया जा सकता है। 

गूगल डिस्‍क मोबाइल, टैबलेट या कम्‍प्‍यूटर में डाउनलोड कीजिये और उसी ईमेल एकाउन्‍ट से खोलिये जिससे आपने पहली बार गूगल ड्राइव स्‍थापित किया था, जब आप उसी एकाउन्‍ट को अपनी सभी डिवाइसों में खोलेगें, तो आपकी फाइलें आपको मिल जायेगी।


samsung mobile hard reset


सैमसंग (Samsung)


1) हार्ड रिसेट से पहले फोन को आॅफ करें।
2) उसके बाद फोन के पावर बटन व वाॅल्यूम अप/वाॅल्यूम डाउन बटन का इस्तेमाल करें।
3) कुछ सेकेंड के उपरांत रिबूट का आॅप्शन दिखेगा।
4) यहां डिलीट आॅल यूजर डाटा आॅप्शन दिखेगा। और उस पर क्लिक करने पर फोन का सारा डाटा डिलीट तो होगा ही किंतु आपकी समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
इसका परीक्षण हमने सैमसंग गैलेक्सी आई9000, गैलेक्सी वाई एस5360, गैलेक्सी एस4 और गैलेक्सी एस5 पर किया है।

नोकिया लुमिया (Nokia Lumia) hard reset

नोकिया लुमिया (Nokia Lumia)



यदि आप नोकिया विंडोज आधारित फोन पासवर्ड भूल गए हैं या फोन थोड़ी परेशानी कर रहा है तो इन आसान तरीको का इस्तेमाल कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं। 
1) पहले लुमिया 1020 को आॅफ करें। 
2) वाॅल्यूम अप/डाउन के साथ पावर बटन प्रेस करें। 
3) उसके बाद स्क्रीन पर रिबूट का आॅप्शन आएगा और क्लिक करने पर आपका रिसेट हो जाएगा। 

इसका परीक्षण हमने लुमिया 1020 पर किया है। 
*सभी टच स्क्रीन फोन हार्ड रिबूट का तरीका लगभग एक जैसा है। कीपैड फोन में यह तरीका अलग हो सकता है। 
*हार्ड रिबूट के दौरान किसी भी तरह की डाटा क्षति के लिए माॅय मोबाइल उत्तरदायी नहीं होगा

nokia asha hard reset trick

Nokia asha hard reset trick


नोकिया आशा (Nokia Asha)

1) सबसे पहले फोन को आॅफ करें
2) 8 के साथ 3 तथा काॅल बटन को एक साथ प्रेस करें। 
3) कुछ समय इंतजार करें जब तक नोकिया लोगो स्क्रीन पर न आ जाए।
4) इसके बाद फोन हार्ड रिसेट हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त आशा सीरीज में हार्ड रिसेट के लिए कुछ कोड का भी इस्तेमाल किया जाता है। जैसे आशा 200 में *#7370र# टाइप करें, आशा 311 में 12345 टाइप कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं। वहीं *#7370# इस कोड के अतिरिक्त *#7380# भी टाइप कर सकते हैं।


एंड्राइड मोबाइल यूजर के काम के कोड

एंड्राइड मोबाइल यूजर के काम के कोड

1. Phone Information, Usage and Battery – *#*#4636#*#* 
2. IMEI Number – *#06# 
3. Enter Service Menu On Newer Phones – *#0*# 
4. Detailed Camera Information –*#*#34971539#*#* 
5. Backup All Media Files –*#*#273282*255*663282*#*#* 
6. Wireless LAN Test –*#*#232339#*#* 
7. Enable Test Mode for Service –*#*#197328640#*#* 
8. Back-light Test – *#*#0842#*#* 
9. Test the Touchscreen –*#*#2664#*#* 
10. Vibration Test –*#*#0842#*#* 
11. FTA Software Version –*#*#1111#*#* 
12. Complete Software and Hardware Info –*#12580*369# 
13. Diagnostic Configuration –*#9090# 
14. USB Logging Control –*#872564# 
15. System Dump Mode –*#9900# 
16. HSDPA/HSUPA Control Menu –*#301279# 
17. View Phone Lock Status –*#7465625# 
18. Reset the Data Partition to Factory State – *#*#7780#*#* 

बड़े काम की बातें और कोड है इसलिए शेयर करे और दुसरो को भी बताये !

car ki key khone per

Car ki key khone per


कार की चाभी खोने पर

अगर आपकी कार की रिमोट की लेस इंट्री है। और गलती से आपकी चाभी कार में बंद रह गयी है। और दूसरी चाभी घर पर है। तो आपका मोबाइल काम आ सकता है। घर में किसी व्यक्ति के मोबाइल फोन पर कॉल करें। घर में बैठे व्यक्ति से कहें कि वह अपने मोबाइल को होल्ड रखकर कार की चाभी के पास ले जाएँ और चाभी के अनलॉक बटन को दबाये। साथ ही आप अपने मोबाइल फोन को कार के दरवाजे के पास रखें....। दरवाजा खुल जायेगा।
है न विचित्र किन्तु सत्य......!!! अधिक से अधिक शेयर करें।