facebook

Don’t show again | X

Follow Me on Facebook

Join me on social media.

Don’t show again | X

Follow Me on Facebook

Join me on social media.

Sunday, 11 September 2016

honey and water


शहद शरीर के लिए लाभदायक होता है और पानी भी शरीर के लिए दवा का काम करता है। पानी को अलग-अलग तरीके से पीके आप की बीमारियों को दूर रख सकते हैं।



आप भी पानी के साथ शहद लेकर कई ऐसे रोगों से पीछा छूटा सकते हैं जिनसे आप कई सालों से परेशान है।
शहद शरीर के लिए लाभदायक होता है और पानी भी शरीर के लिए दवा का काम करता है। पानी को अलग-अलग तरीके से पीकर आप अपने आप को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। ऐसे ही कई फायदे शहद और पानी का एक साथ सेवन करने के भी हैं। आप भी पानी के साथ शहद लेकर कई ऐसे रोगों से पीछा छूटा सकते हैं जिनसे आप कई सालों से परेशान हैं।

वजन कम होता है- वजन कम करने के लिए सबसे असरदार चीज है शहद और पानी। शहद में मौजूद शुगर आपके शरीर को सबसे ज्यादा जरुरी कैलोरी देता है और शरीर में शुगर लेवल को कम करता है। इससे आप दिनभर में कम खाना खाते हैं लेकिन शरीर को जरुरी कैलोरी मिलती रहती है। ऐसा करने से धीरे-धीरे वजन कम हो जाता है।

पाचन तंत्र ठीक रहता है- सुबह सुबह गुनगुना पानी और शहद पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है। दरअसल यह पेट साफ करने में मदद करता है और एसिडिटी खत्म कर देता है, जिससे कि छोटी-मोटी बीमारियां दूर रहती है। अगर आप इसमें नींबू मिला लें तो यह ज्यादा फायदेमंद हो जाता है।

एनर्जी बनी रहती है- अगर आप सुबह-सुबह गुनगुने पानी मे शहद मिलाकर पीते हैं तो आपको दिनभर सुस्ती नहीं आती है और आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही आप पूरे दिन फ्रैश महसूस करते हैं।

स्किन में चमक बनी रहती है- शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व होने के कारण त्वचा साफ हो जाती है। इससे एक्ने से भी बचा जा सकता है और इससे त्व‍चा दमकती है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है- पानी और शहद शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। इससे आपका काम करने का स्तर बहुत बढ़ जाता है।

गले के लिए आरामदायक- शहद और पानी आपके गले के लिए भी लाभदायक होता है। इससे गला साफ होता है और कफ बाहर निकल जाता है।

aadhar card kasey download kre


आधार Card


 कार्ड कितना जरुरी होता है ये हम सभी जानते हैं। आधार कार्ड दिखाने मात्र से कई सरकारी या गैर सरकारी काम कराए जा सकते हैं। आज के समय में तो चाहें पासपोर्ट बनाना हो या फिर किसी भी चीज का नया कनेक्शन लेना हो तो एक आधार कार्ड सब कर देता है। इसके अलावा सरकार ने टेलिकॉम कंपनियों के लिए भी ई-केवाईसी सुविधा भी शुरू कर दी है। ऐसे में अगर कभी आपका आधार कार्ड खो जाए तो आप क्या करेंगे? या ऐसा भी हो सकता है कि किसी का आधार कार्ड खो गया हो और उसे दोबारा आधार कार्ड पाने का तरीका न पता हो। आज का हमारा ये आर्टिकल इसी से संबंधित है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए। आपका आधार कार्ड ऑनलाइन मौजूद होता है। आपको बस इसे डाउनलोड करना है।

दोबारा आधार कार्ड पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

1. सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट पर जाना होगा। आप इस लिंक https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर भी जा सकते हैं जिससे आप सीधे ई-आधार वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।

2. यहां आपको I have के सामने आधार कार्ड पर क्लिक करना है।



3. इसके बाद अपना आधार नंबर, पूरा नाम, और पिनकोड डालें। फिर जो इमेज दी गई होगी उसे नीचे बॉक्स में लिख दें (ध्यान रहे की इमेज के लैटर्स को बिल्कुल सही लिखें)।



4. अब ओटीपी पर क्लिक कर दें। इसके बाद एक पॉप अप आएगा उसे कंफर्म कर दें। फिर आपके नंबर पर एक पासवर्ड आएगा। यदि आप चाहें तो कैंसिल कर इसे अपने ईमेल पर भी मंगवा सकते हैं।

5. ओटीपी को डालकर वैलिडेट व डाउनलोड पर क्लिक करें। आपका आधार कार्ड आपको मिल जाएगा।

Wednesday, 7 September 2016

jio 4G sim ko 3G mobile m ksy chliye


सभी टेलिकॉम कंपनियों के पसीना छुड़ाने वाला रिलायंस जिओ सभी ग्राहकों को फ्री में दी जा रही सिम केवल 4जी स्मार्टफोन्स पर ही काम करती है। अगर आप इस सिम को किसी भी 3जी हैंडसेट, में लगाते हैं तो उसमें सिग्नल बार नहीं दिखाई देंगे, तो आइये हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप 3जी मोबाइल फ़ोन में भी 4जी का मजा ले सकते हैं।
खबर है कि एक ऐसी मोबाइल एप है जिसके जरिए जिओ 4जी सिम को 3जी हैंडसेट चलाकर काम में लिया जा सकता है। इसके लिए केवल आपको 5 स्टेप्स फॉलो करने हैं।



3जी हैंडसेट में लीजिये 4जी का मजा
आप 3जी फ़ोन में 4जी का मजा तभी ले सकते हैं जब आपके मोबाइल फ़ोन में एंड्रायड 4.4 किटकैट या इससे ऊपर के वर्जन पर काम करने वाला होना चाहिए तथा साथ ही फोन का प्रोसेसर मीडियाटेक चिपसेट से लैस होना चाहिए।
3G वाले फ़ोन में ऐसे ले 4G का मजा
अगर अप भी लेना चाहते है 4जी नेट का मजा तो सबसे पहले एमटीके इंजिनियरिंग एप (MTK Engineering App) को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। जी हां बता दें इसे सर्विस मोड के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद इस एप को ओपन करें। यहां आपको अपने मोबाइल का स्पेसिफिक कोड डालना हैं। इसके बाद एमटीके सेटिंग्स पर टैप करें। इसके बाद Preferred Network ऑप्शन को सलेक्ट करें। नेटवर्क मोड 4जी एलटीई, डब्ल्यूसीडिएमए या जीएसएम सलेक्ट करें। सेटिंग्स को सेव करके अपना मोबाइल फोन रीस्टार्ट करें। इसके बाद आपके 3जी मोबाइल फोन में रिलायंस जिओ की 4जी सिम एक्टिव हो जाएगी और काम करना शुरू कर देगी।

Tuesday, 6 September 2016

Andriod setting 3

Android setting


Double tap to wake

Double tap to wake   हर बार एंड्राइड को डिस्प्ले और वेकअप करने के लिए पावर बटन प्रेस न करें| आपके फोन को वेक अप करने के लिए सिर्फ स्क्रीन पर कहीं भी डबल टैप करे| यह एनेबल करने के लिए Setting --> Display & lights --> Double-tap to wake को एनेबल करे|

Search in settings

Search in settings स्मार्टफोन में अब अधिक ऑप्शंस और सेटिंग्ज शामिल होने से सेटिंग थेडी बडी और कॉम्प्लेक्स हो गयी है| लेकिन लॉलीपॉप में आप सेटिंग में सर्च कर सकते है और इसके लिए मॅग्नीफाइंग ग्लास पर टैप करे और जो सर्च करना चाहते है वह टाइप करें|

Stop adding new app icons to homescreen

Stop adding new app icons to homescreen   अगर आप नया ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसका आइकॉन होम स्क्रीन पर नही चाहते तो इसे डिसेबल करने के लिए Play Store मे जाए --> Settings --> “Add icon to Home screen” यह बॉक्स अनचेक करें|

Set Button Actions

Set Button Actions एक सामान्य Button युजर एक दिन में फोन में कई काम करता है, जैसे एक ऐप से दुसरे ऐप में जाना, स्क्रीन को लॉक और वेकअप करना, होम स्क्रीन पर जाना आदी| यह सभी ऐक्शन को Home button, Back button और Menu button के साथ कन्फिग्यर कर सकते है| आप जो भी ऐक्शन चाहते हैं वह सेट कर सकते हैं जैसे Home button को डबल टैप करने आप पिछले ऐप्लिकेशन मे जा सकते है और यह काभी उपयोगी होता हैं जब आप एक साथ कई ऐप्स में काम कर रहे होते है| मुझे उम्मीद है की यह टिप्स्आपके लिए एंड्राइड के फीचर्स को उजागर करेंगे और अब आप पूरी क्षमता के साथ अपने फोन का उपयोग कर सकते हैं|





Andriod 2

Android setting


Quickly check your data usage and Set Data Limit

Quickly check your data usage and Set Data Limit Quick SettingCelluler Datas मेनू में एक नई सुविधा हैं, जिसमें आप अपने डेटा के इस्तेमाल की जांच कर सकते है| इसके लिए सिर्फ स्क्रिन को उपर से निचे स्वाइप करे और नेटवर्क आइकॉन को टैप करे| बस इसना आसान है! यदि आपके मोबाइल में डेटा लिमिट प्लान है, तो कोई भी डाटा का ओवर लिमिट नही चाहेगां, तो लॉलीपॉप डाटा के इस्तेमाल को सीमित करता है| More settings पर टैप कर के आप डेटा कि सीमा निर्धारित कर सकते हैं और कितना डेटा इस्तेमाल होने बाद वार्निंग चाहिंए यह सेट कर सकते हैं|

Add Trusted Devices

Add Trusted Devices   अगर आप अक्सर स्मार्टवॉच जैसे अन्य उपकरणों को कनेक्ट करते हैं, तो आप ब्लूटूथ या एनएफसी टैग को Trusted Device सेट कर सकते है| इसका इतलब है, जब कभी भी यह डिवाइसेस रेंज में आ जाते है तब कोई पासकोड या पैटर्न लॉक से इन्हे अनलॉक करने की आवश्यक्ता नही होती| Trusted Device को सेट करने केलिए Settings -> Security -> Smart Lock मे जाएं| यहाँ आप कोई भी ब्लूटूथ डिवाइस या एनएफसी को सेट कर सकते है|




Add a New User or Guest Account

Add a New User or Guest Account अगर आपका डिवाइस कोई और इस्तेमाल करें तो आपको असुविधाजनक लगता हो, तो अब आप एंड्राइड लॉलीपॉप को guest user मोड में कुछ प्रतिबंधों के साथ या फिर multiple user मोड में बिना किसी प्रतिबंध के शेयर कर सकते है| युजर बनाने के लिए होम स्क्रीन से स्वाइप कर के quick settings panel सें करंट यूजर अवतार को टैप करें| More settings को टैप करके आप guest user के लिए phone calling फीचर को एनेबल कर सकते है|android_Users इसके अलावा आप नया युजर Setting --> Users --> Add user से भी बना सकते है|नये युजर के लिए खुद की होम स्क्रीन और सेटिंग्ज होगी जो आपसे अलग होंगी| आप अन्य युजर पर स्विच करने के लिए नोटिफिकेशन पॅनल को निचें ड्रैग करके युजर आइकॉन को टैप करे और जो युजर सिलेक्ट करना चाहते हैं उसपर टैप करे| Guest user किड्स के लिए सही हैं और यह पेरेंटल कंट्रोल का भी काम करता है|

Pin and unpin the screen

Pin and unpin the screen जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह फीचर आपको एक निश्चित समय पर आपकी स्क्रीन पर जो कुछ भी है उसे पिन करने की अनुमति देता है और कोई आकस्मिक स्वाइप या टैप इस एप्लिकेशन से बाहर नही निकल सकते जब तक इसे अनपीन नही किया जाता|Pinning को एनेबल करने के लिए Settings -->Security --> Tap Screen Pinning के ऑप्शन को स्विच करें| Pin an apps- जो ऐप को पीन करना चाहते हैं वह लॉन्च करें और Overview button याने multitask बटन को टैप करें और यह ऐप व्यू में लाए| इस ऐप के निचे के पीन का आइकॉन को टैप करके इसे पीन कर सकते है|Pinning टैब से बाहर निकालने के लिए overview बटन को टैप करे और दबाके रखें|

Andriod setting 1

Android setting


Deal with Notification

Deal with Notification स्क्रीन को उपर सें निचे स्वाइप करने पर notifications panel ओपन होता है| यह notifications लॉक स्क्रीन के बीच में दिखाई देते हैं और उन पर टैप करने पर उनसे जुड़े एप्लिकेशन ओपन होंगे| लेकिन अगर आप यह नोटीफिकेशन किसी को दिखाना नही चाहते, तो इन्हे हाईड करने के लिए Setting --> Notification manager --> When device is locked --> don’t show notification को सिलेक्ट करें|



Set up priority mode

Set up priority mode अब वह दिन चल Android Prirority mode गए जब आप नही चाहते ऐसे वक्त अक्सर आनेवाली नोटिफिकेशन या अलर्ट से परेशान होते थे| गूगल ने अब Do Not Disturb फीचर को लॉन्च किया है, जो 'Interruptions' के नाम सें जाना जाता है| आप अपनी जरूरत के हिसाब से priority mode को सेट कर सकते है, और अपना काम या कुछ भी आनंद से कर सकते है| आप Interruptions सेटींग को वॉल्यूम अप या डाउन key प्रेस कर के ऐक्सेस कर सकते है| इसमे None, Priority और All यह तीन मोड है| None- यह सभी नोटिफिकेशन को डिसेबल कर देगा| Priority – यह केवल आपने कस्टमाइज़ किए नोटिफिकेश्न को दिखाएगा| (कस्टमाइज़ करने के लिए Priority interruptions only के सामने के गियर आइकॉन को टैप करे|) All – यह सभी नोटिफिकेश्न को इनेबल करता है|

Enable Battery Saver Mode

Enable Battery Saver Mode एंड्रॉइड 5 लॉलीपॉपने डिवाइस कि बैटरी लाइफ को battery saver mode में 90 मिनट तर बढ़ाने का वादा किया है। Battery saver mode को एनेबल करने के लिए Settings --> Battery --> Battery Mode को टैप करे --> Power Save को सिलेक्ट करें| इसके अलावा यहाँ बैटरी सेटींग में डिवाइस पर चार्च करने से पहले कितना समय बचा है यह दिखाता है| जब आप डिवाइस चार्ज करने केलिए प्लग-इन करते है तो यह पूरी तरह से चार्ज होने के लिए लगने वाला समय भी दिखाता है|


Andriod


एंड्रॉइड 5 लॉलीपॉप




एंड्रॉइड 5 लॉलीपॉप हजारों डिवाइसेस के साथ आ गया है| लॉलीपॉप में कई बदलाव किएAndroid_Lollipop Tips and Tricks गए हैं जिसमें मटेरियल डिजाइन, इंटरफेस और पर्फॉर्मन्स में सुधार आदी| इस एंड्रॉइड लॉलीपॉप में युजर को खोज करने के लिए कई फीचर्स हैं| कुछ के बारे में आप को शायद पता हो, लेकिन कुछ छिपे फीचर्स भी हैं जो शायद आपको पता ना हो| एंड्रॉइड 5 लॉलीपॉप के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ टिप्स और ट्रिक्स हैं| लेकिन याद रहें मैन्युफैक्चर के साथ कुछ मोबाइल में कुछ फंक्शन अलग हो सकते हैं|


Access Quick Settings

Access Quick Settings आपको स्क्रीन Android Quick Settingको उपर से सिर्फ दो स्वाइप से अक्सर इस्तेमाल होने वाले सेटींग को प्राप्त कर सकते हैं| यहाँ flashlight, hotspot, screen rotation और cast screen controls जैसे सुविधाजनक कन्ट्रोल होते हैं| इसके अलावा आप Wi-Fi, Bluetooth और location को ऑन/ऑफ कर सकते है और कुछ कंडीशन्स में ब्राइटनेस को मैन्युअली एडजस्ट भी कर सकते है| एंड्रॉइड लॉलीपॉप में क्विक सेटींग को ऐक्सेस करने के लिए होम स्क्रीन पर पहला स्वाइप notification को दिखाएगा और दुसरा स्वाइप quick setting को दिखाएगा| लेकिन अगर आपको सिधे quick setting चाहिएं तो स्क्रिन को उपर से निचें दो उंगलियों से स्वाइप करें|

विंडोज आइकॉन बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स


विंडोज आइकॉन बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स



विंडोज आइकॉन बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स आपके पीसी में कई फ़ोल्डर होते है। लेकिन आप हमेशा अपने स्वयं के व्यक्तिTurn Your Personal Pictures Into Windows Iconsगत फ़ोल्डर को दुसरो सें अलग देखना चाहते हैं| यदि आप ऐसा चाहते हैं, तो आप इस फ़ोल्डर के डिफ़ॉल्ट आइकॉन को अपने पसंदीदा इमेज के रूप में बदल सकते हैं|लेकिन सबसे पहले आइकान क्या हैं यह समझे| आइकॉन एक छोटी सी तस्वीर होती हैं जो किसी प्रोग्राम, फाइल या फ़ोल्डर का प्रतिनिधित्व करती है और इसका एक्सटेंशन ".ico" होता हैं| इसमे शामिल इमेजेस विभिन्न आकार और कलर डेप्थ की होती है| इसके लिए चार आकार को इस्तेमाल किया जाता हैं 48x48, 32x32, 24x24 और 16x16| लेकिन आपके स्वयं के चित्रों से कस्टम काइकॉन बनाने की प्रक्रिया काभी सरल है| आपके स्वयं के आइकॉन बनाने और एडिट करने के लिए कई सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं| लेकिन ऑनलाइन टूल का उपयोग कर अपना आइकॉन बनाना सबसे आसान तरीका हैं और इसके लिए कोई सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल करने और इसे सिखने कि भी जरूरत नही| नीचे ऑनलाइन टूल्स कि सूची है, जो आइकॉन बनाने और एडिट करने में आसान और उपयोग के लिए फ्री हैं – www.converticon.com http://www.icoconverter.com/ https://iconverticons.com/online/ * यहाँ आपको बस आपनी इमेज को अपलोड करना होतो हैं और इसके फॉर्मैट को सिलेक्ट करना हैं| * इसके आकार के लिए 16x16, 32x32 और 48x48 चुनें|फिर यह .ico फ़ाइल डाउनलोड करें। * अब जो फ़ोल्डर का आइकॉन बदना हैं उसपर राइट क्लिक करें और Properties को सिलेक्ट करें। * Customize टैब को सिलेकट करें और Change Icon बटन पर क्लिक करें। * Browse बटन पर क्लिक करें और फिर जहाँ यह .ico फ़ाइल को सेव्ह किया हैं उस फ़ोल्डर में नेविगेट करें उसे सिलेक्ट करें| इस बात को नोट करें कि यह आइकॉन स्क्वेर होता हैं और इसके लिए जो इमेज आप अपलोड कर रहे हैं वह भी स्क्वेर हों| अगर यह इमेज स्क्वेर नही हैं तो यह स्क्वेर बनाने के लिए रिक्त स्थान को ब्लैंक स्पेस से भर देगा|

फाइल एन क्रिप्शन


फाइल एन क्रिप्शन



फाइल एन क्रिप्शन   विंडोज एक्सपी और उसके बाद वाले सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स में फाइलों को एनक्रिप्ट करने की क्षमता है। इसके जरिए फाइलों के डेटा को अजीबो-गरीब भाषा में बदल दिया जाता है जिसे कोई पढ़ नहीं सकता। आप चाहें तो अपनी फाइलों के लिए इस सुविधा को यूज कर सकते हैं। हालांकि एनक्रिप्टेड फाइलों को कोई और नहीं पढ़ सकता। लेकिन ऐसा उन्हीं कंप्यूटर्स पर लागू होता है जो यूजरनेम और पासवर्ड देने पर ही खुलते हैं, जैसे कि ऑफिसेज में। किसी एक यूजर द्वारा एनक्रिप्ट की गई फाइलों को कोई दूसरा यूजर नहीं पढ़ सकता। ये फाइलें मूल यूजर के नाम से कंप्यूटर पर लॉगिन किए जाने के बाद ही खोली, पढ़ीं या यूज की जा सकती है। इस सुविधा का पूरा फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप अपना विंडोज पासवर्ड सेफ रखें। फाइल एनक्रिप्शन का तरीका बहुत आसान है। आप जिस फाइल या फोल्डर को एनक्रिप्ट करना चाहते हैं उस पर राइट क्लिक करें और Properties को चुनें। अब General टैब में दिए Advanced बटन को दबाकर Compress or Encrypt attributes ऑप्शन में जाएं और Encrypt contents to secure data ऑप्शन को चुनें और Ok बटन दबाएं। आपकी फाइल एनक्रिप्ट हो चुकी है। सामान्य यूजर्स की जरूरी फाइलों और डेटा को सेफ रखने के लिए विंडोज में दी गई सुविधाएं लगभग काफी हैं। अगर आपको और ज्यादा सुरक्षा इंतजामों की जरूरत है तो उसके लिए एडवांस्ड सॉफ्टवेयर्स को यूज करना होगा।

हिडन फोल्डर


हिडन फोल्डर



हिडन फोल्डर   अगर आप अपने फोल्डर्स या फाइल्स को दूसरों की नजरों से बचाना चाहते हैं तो उन्हें Hidden बना दे। विंडोज एक्सपी, 2000, 2003 आदि में इसके लिए फाइल या फोल्डर पर राइट क्लिक करें और Properties में जाकर Attributes में दिए Hidden बॉक्स पर क्लिक करें। आपकी सामग्री छिप गई है। हिडन फाइलों को दिखाने या छिपाने के लिए विंडोज एक्सप्लोरर में जाकर एक और सेटिंग करनी होती है। किसी भी फोल्डर को डबल क्लिक करके खोलें। अब मेन्यू में Tools -> Folder Options -> View को सिलेक्ट करें और Hidden files and folders ऑप्शन पर जाकर बताएं कि आप Hidden फाइलों को दिखाना चाहते हैं या छिपाना। Ok बटन दबाकर अपने निर्देश को स्थायी रूप से दर्ज कर दे। विंडोज विस्टा और विंडोज सेवन में यही सेटिंग करने के लिए आपको फोल्डर खोलने के बाद Organise मेन्यू बटन दबाकर Folder and Search Options मेन्यू पर क्लिक करना होगा। अब जो डायलॉग बॉक्स खुलेगा, उसमें View टैब पर दिए Advanced Settings तक पहुंचे और Hidden files and folders सेक्शन में दिए फाइल दिखाने या अदृश्य बनाने संबंधी ऑप्शन को चुन ले। याद रहे, आपकी फाइल अस्थायी रूप से ही अदृश्य हुई है क्योंकि इसी प्रोसेस का यूज कर Show hidden files or folders पर क्लिक कर उन्हें फिर से देखा जा सकता है।

जिप फाइल प्रोटेक्शन


जिप फाइल 



जिप फाइल प्रोटेक्शन   अपनी फाइलों को और ज्यादा सेफ रखने के लिए उन्हें एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड जिप फोल्डर में डाला जा सकता है। इसके लिए भी जरूरी सुविधाएं विंडोज में ही मौजूद हैं। सबसे पहले वो जगह जहां चुनें आप अपनी प्रोटेक्टेड फाइलों को जिप फोल्डर में रखना चाहते हैं। उस जगह पर राइट माउस क्लिक करें। अब एक Context मेन्यू दिखाई देगा जिसमें पहले New और फिर Compressed (zipped) folder पर क्लिक करें। उस जगह पर एक कम्प्रैस्ड (जिप) फाइल बन जाएगी। आप चाहें तो इसे मनपसंद नाम दे सकते हैं। इसमें अपनी फाइलें और फोल्डर्स कॉपी पेस्ट कर ले। अब ऊपर लेफ्ट साइड पर दिखने वाले फाइल मेन्यू में दिखने वाले Add a password ऑप्शन पर क्लिक करें। छोटा सा डायलॉग बॉक्स खुलेगा, जिसमें आप अपना पासवर्ड डाल सकते हैं। सभी फाइलें पासवर्ड प्रोटेक्ट हो जाएंगी। इनमें से किसी फाइल को खोलने, कॉपी-पेस्ट करने या नाम बदलने की कोशिश करें। पासवर्ड दिए बिना आप ऐसा नहीं कर सकेंगे। यहां दो बातों पर ध्यान दें। पहली, यह सुविधा FAT32 पार्टीशन वाली हार्ड डिस्क में नहीं मिलेगी। इसके लिए NTFS फाइल सिस्टम के पार्टीशन का यूज करना जरूरी है। वैसे आप बेफिक्र रहें क्योंकि अमूमन सभी विंडोज कंप्यूटर्स में आजकल इसी फाइल सिस्टम का प्रयोग होता है। फाइल सिस्टम चुनने से जुड़े ऑप्शंस विंडोज को इंस्टॉल करते समय मांगा जाता है। NTFS नया, ज्यादा पावरफुल और सेफ फाइल सिस्टम है। FAT32 पुराना फाइल सिस्टम है जिसकी क्षमताएं सीमित हैं। दूसरी बात यह है कि इस तरह के जिप्ड फोल्डर की सामग्री भले ही पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो, उसके अंदर मौजूद फाइलों को देखा जरूर जा सकता है। यानी फाइलों के नाम और उनसे जुड़ी बुनियादी जानकारियां जो Properties मेन्यू के जरिए दिखती हैं। अगर आप अपनी फाइल को पूरी तरह अदृश्य बनाना चाहते हैं तो इस जिप्ड फोल्डर को भी एक दूसरे जिप्ड फोल्डर में डाल दें, जो खुद भी पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो। अब ऊपरी जिप्ड फोल्डर के अंदर की सामग्री (अंदर पड़ा जिप फोल्डर) तो दिखेगी लेकिन पासवर्ड मुहैया कराए बिना उसे खोला नहीं जा सकेगा। पासवर्ड हटाना चाहें तो File मेन्यू में दिए ऑप्शन को यूज करें।